23 November 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट

0
IMG-20240216-WA0013.jpg

 

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आने वाली 108 सड़कों को मंजूरी दे दी है। जिसका लाभ अब उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा।

सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना PMGSY-III के तहत केंद्र ने अनुमानित लागत 967.73 करोड़ रुपये से बनने जा रही 1197.207 किलोमीटर लंबाई की 108 सड़को को स्वीकृति प्रदान की है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया है।

ये भी पढ़ें:   फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखण्ड एक पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां का जीवन अनेक प्रकार की कठिनाईयों भरा होता है तथा प्रदेश के लोगों को प्रत्येक वर्ष प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय ग्रामीण मंत्री गिरिराज सिंह के अथक प्रयासों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व से ग्रामीण विकास विभाग उत्तराखण्ड लगातार विकास के नये-नये आयामों को छू रहा है।

ये भी पढ़ें:   फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed