20 May 2025

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को किया भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित गया

0
IMG-20241219-WA0000

 

 

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में बीती देर सांय भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ अग्रवाल को राजनीति में लंबे अनुभव, अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहने तथा सामाजिक कार्यों में योगदान एवं आध्यात्मिक कार्यक्षेत्र से जुड़े रहने पर दिया गया।

 

ये भी पढ़ें:   वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन,कहा-विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं

नई दिल्ली में आयोजित भारत गौरव पुरस्कार के आठवें अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री नीमूबेन बंभानिया, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, डॉ. संदेश यादव , और आकाश पांडेय द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान को अपने कार्यों के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक मानते हैं। साथ ही, यह पुरस्कार उन्हें समाज की सेवा में और भी अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।

ये भी पढ़ें:   10 हजार की रिश्वत के साथ रुड़की में पेशकार गिरफ्तार, टोल फ्री नंबर 1064 पर की गई थी शिकायत

 

बता दे कि भारत गौरव अवॉर्ड फाऊंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 14 राज्यों के दो लोकसभा सदस्यों, दो राज्यसभा सदस्यों, पद्मश्री, पद्म विभूषण, आध्यात्मिक तथा सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *