25 May 2026

Breaking: बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” का ऐलान

0
IMG-20260401-WA0000

देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राजीव स्वरूप, नीलेश आनन्द भरणे, प्रमेंद्र डोबाल, अजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

🔹 आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:   नए तेज गेंदबाजों की तलाश शुरू! CAU का मीडियम पेसर टैलेंट हंट 2026-27 का पूरा शेड्यूल जारी

🔹 एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट टास्किंग करते हुए उनकी जवाबदेही तय करने और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने को कहा गया।

🔹 क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को स्वयं फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और बैरियर पर सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

➡️ विशेष रूप से प्रातःकालीन समय में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के लिए ट्रांसफर, देहरादून के जिलाधिकारी बने आशीष चौहान

🔹 आईजी एसटीएफ एवं एसएसपी एसटीएफ को सक्रिय आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

🔹 सत्यापन अभियान के तहत पीजी, किरायेदारों और होम-स्टे गतिविधियों की सघन जांच और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

🔹 निर्धारित समय के बाद संचालित बार एवं पब्स पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:   नए तेज गेंदबाजों की तलाश शुरू! CAU का मीडियम पेसर टैलेंट हंट 2026-27 का पूरा शेड्यूल जारी

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि राजधानी देहरादून में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करते

हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *