8 June 2026

रक्त दान महा दान -स्वैच्छिक रक्तदान शिविर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में

0
Oplus_131072

Oplus_131072

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में दिनांक 06 फरवरी 2026 को एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

यह शिविर चिकित्सालय प्रशासन एवं ब्लड बैंक की देखरेख में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित चिकित्सक एवं तकनीकी टीम द्वारा रक्तदाताओं की सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्तदान कराया जाएगा। रक्तदान की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित, स्वच्छ एवं मानक दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

अस्पताल प्रशासन सभी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील करता है कि वे इस पुनीत कार्य में भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

स्वैच्छिक रक्तदान हेतु अनुरोध

रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। आपके द्वारा किया गया एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज, दुर्घटना पीड़ित, गर्भवती महिला या ऑपरेशन के मरीज की जान बचा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है, वे इस शिविर में आकर निःसंकोच रक्तदान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:   स्वास्थ्य विभाग में सभी अटैचमेंट (सम्बद्धीकरण) तत्काल प्रभाव से निरस्त

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय परिवार सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन करता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाएं और मानवता की सेवा में अपना सहयोग प्रदान करें।

स्थान: ब्लड बैंक परिसर, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय

दिनांक: 06 फरवरी 2026

“रक्तदान – महादान, एक कदम जीवन बचाने की ओर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *