10 April 2026

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में विशेषज्ञों ने ड्रग रिएक्शन कारण और बचाव पर किया जागरूक

0
IMG-20230919-WA0009.jpg

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के फार्माकोलाॅजी विभाग की ओर से मेडिकेशन सेफ्टी एण्ड फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयेाजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, रोल प्ले व रैली के माध्यम से जन-जनजागरूता संदेश लेकर ड्रग रिएक्शन से बचाव की अलख जगाई। मरीजों व उनके तीमादरों को पैम्फलेट्स बांटकर जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थिति विषय विशेषज्ञों ने दवाईयों से होने वाले साइड इफैक्ट्स, ड्रग रिएक्शन के कारण और ड्रग रिएक्शन से बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारियां दीं।श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के आडिटोरिम में मंगलवार को मेडिकेशन सेफ्टी एवम् नेशनल फार्माकोलाॅजी सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, उप प्राचार्य डाॅ पुनीत ओहरी, उप प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा व फार्माकोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ एम.ए.बेग ने संयुक्त रूप से किया। डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने कहा कि ड्रग रिएक्शन को लेकर आमजन, मरीजों व डाॅक्टरों को हमेशा जागरूक रहने की जरूरत रहती है। कहा कि दवाईयां जीवन रक्षक औषधि का कार्य करती हैं। दवा की सही जानकारी व सही उपयोग रोग को ठीक करने के साथ-साथ जीवन बचाने में भी सहायक होता है, लेकिन बिना चिकित्सक के परामर्श के दवाईयों का उपयोग जीवन के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:   कुंभ मेला-2027 और जिला योजनाओं के लिए 1200 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने दिए तेजी से काम के निर्देश

फार्माकोलाॅजी विभाग की प्रोफेसर डाॅ शालू बावा ने मेडिकल सेफ्टी विषय पर व्याख्यान दिया। डाॅ एम.ए.बेग, विभागाध्यक्ष, फार्माकोलाॅजी विभाग, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज ने मेडिकेशन सेफ्टी विषय पर विस्तृत जानकारी दी। काबिलेगौर है कि हर वर्ष 17 सितम्बर से 23 सितम्बर को देश भर में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने रोल प्ले के माध्यम से ड्रग रिएक्शन से बचाव का संदेश दिया। पोस्टर प्र्रतियोगिता में डाॅ पुनीत ओहरी डाॅ सुलेखा नौटियाल, डाॅ निधि जैन डाॅ दिव्या जुयाल, डाॅ मोहित ध्यानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डाॅ संजय साधू, डाॅ राजीव आज़ाद, डाॅ जे.पी.शर्मा, डाॅ सुमन बाला, डाॅ कविता, डाॅ छवि जैन, डाॅ श्रुति मल्होत्रा, राजीव वसी, संजीव गुसाईं सहित मेडिकल काॅलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, डाॅक्टर, मेडिकल छात्र-छात्राएं व स्टाफ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:   देहरादून बार एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त, मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद लिया निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Infinity – One Page WordPress Theme InfixEdu School – School Management System Software InfixTeam – Team Showcase WordPress Plugin Influence Marketing – SEO & Digital Agency Elementor Template Kit Influencer – Magazine & Blog WordPress Theme Influos – Influencer Agency Elementor Template Kit Info Box For WPBakery Page Builder Infobox for WPBakery Page Builder (Formerly Visual Composer) InfoCenter – Knowledge Base and Q/A WordPress Theme Infolio – Digital Agency & Creative Portfolio WordPress Elementor Theme