24 June 2026

“अंकिता की राखी” बनेगी न्याय की नई आवाज़ – उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने शुरू की राज्यव्यापी मुहिम

0
IMG-20250804-WA0102

___________________

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के संघर्ष में अब उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने प्रदेशभर में एक नई भावनात्मक लेकिन सशक्त मुहिम चलाने का संकल्प लिया है।

आज देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार, उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान, महासचिव मोहित डिमरी, तथा सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल कैलाश देवरानी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “यह केवल एक बेटी की बात नहीं, पूरे उत्तराखंड की अस्मिता और आत्मा का सवाल है।”

“अंकिता की राखी” नामक इस अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा पूरे राज्य में गांव गांव तक राखियाँ भेजेगा, जिनके साथ एक मार्मिक पत्र होगा, जो अंकिता की ओर से न्याय व्यवस्था, सरकार और समाज के नाम गुहार के रूप में भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

गौरतलब है कि कोटद्वार की अदालत ने तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सज़ा दी है, लेकिन उत्तराखंड की जनता आज भी यह सवाल कर रही है किVIP कौन था? सबूतों से छेड़छाड़ किसने की? असली साज़िशकर्ता अब तक क्यों बाहर है?

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा का मानना है कि न्याय केवल सज़ा देने से पूरा नहीं होता, बल्कि सच्चाई के हर पर्दे को हटाना भी न्याय का हिस्सा है। इस बार राखी के धागे में बहन का दर्द, परिवार की उम्मीद और समाज का क्रोध बंधा होगा।

इस मुहिम की शुरुआत अगस्त माह में पूरे राज्य में की जाएगी, जिससे यह राखी केवल एक प्रतीक नहीं, एक चेतना बनकर लोगों के हाथों में पहुंचे।

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

प्रेस वार्ता में बॉबी पंवार ने कहा कि “उत्तराखंड की बेटियों की अस्मिता से खेलने वालों को सज़ा मिलनी ही चाहिए।लेकिन अगर न्याय अधूरा रह जाए तो समाज का विश्वास भी दरकता है। इस बार हम राखी के धागे में एक बहन की पीड़ा, उसका प्रश्न और उसकी उम्मीदें बांधकर पूरे उत्तराखंड को भेजेंगे। यह केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि एक नई क्रांति का बीज है – ‘अंकिता की राखी’।”

उपाध्यक्ष त्रिभुवन चौहान ने इस पर जोर दे कर कहा कि “तीन अभियुक्तों को सज़ा मिली, लेकिन जिन पर VIP का साया था, वे आज भी कानून से ऊपर नज़र आते हैं। हम उत्तराखंड की जनता से अपील करते हैं – अगर आपको अपनी बेटी पर गर्व है, तो ‘अंकिता की राखी’ को अपना समर्थन दें। ये मुहिम सत्ता से सवाल पूछेगी, और न्याय को मजबूर करेगी कि वो सिर्फ फैसले न सुनाए, पूरा सच उजागर करे।”

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग प्रकरण-घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, दोनों प्रकरणों की विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित

मोर्चे के महासचिव मोहित डिमरी ने बताया कि उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा हर बेटी के सम्मान, हर जन के अधिकार और हर अन्याय के विरुद्ध आवाज़ बनकर खड़ा रहेगा। इस अवसर पर मोर्चा की पार्षद अंबिका चौहान ने बॉबी पंवार को राखी बांधकर अभियान की प्रतीकात्मक शुरुआत भी की है।

इस पत्रकार वार्ता में मोर्चा के तीन जिलों के अध्यक्ष – राजेंद्र भट्ट, निरंजन चौहान, शीशपाल पोखरियाल रामकुमार शंखधर पूरण सिंह रावत, चित्रपाल साजवान, अनिल डोभाल, संजीव शर्मा, समे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed