15 October 2026

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा का दर्शन अभियान, भक्तों को कराएगी रामलला के दर्शन

0
IMG_20240123_200033.jpg

अयोध्या राम मंदिर में रामलाल की विराजमान होने के बाद और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब उत्तराखंड में बीजेपी हर लोकसभा क्षेत्र से 6000 भक्तों को रामलला के दर्शन कराएगी। भाजपा ने इसका इंचार्ज खेमेन्द्र सिंह को बनाया है।

बीजेपी का यह अभियान देशभर में चल रहा है देशभर में भाजपा उन राम भक्तों को जो कि भगवान राम लला के दर्शन करना चाहते हैं परंतु वह आर्थिक स्थिति की वजह से दर्शन नहीं कर सकते उनको सिर्फ ₹1000 में अयोध्या लेकर जाएंगे और उनको भगवान राम लला के दर्शन करवाएंगे।

ये भी पढ़ें:   नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने दर्शन अभियान के तहत फरवरी के पहले सप्ताह मे़ं इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। भाजपा सरकार प्रत्येक लोकसभा से 6000 लोगों को रामलाल के दर्शन कराएगी। इतना ही नहीं इस अभियान में मंत्री विधायक भी हिस्सा लेंगे और रामलाल के दर्शन के लिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा फैसला: राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला एक साल के लिए प्रतिबंधित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed