15 October 2026

आखिर क्यों? कांग्रेस के कद्दावर विधायक ने जताया पीएम मोदी और सीएम धामी का आभार

0
Screenshot_2023-10-15-10-24-42-19_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-1024x560.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुमाऊं दौरे को लेकर बेशक कांग्रेस के बड़े नेता इसे असफल करार दे रहे हों। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ और कद्दावर विधायक ने पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी का हाथ जोड़कर आभार जताया है।

धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी के सीमान्त इलाके के दौरे के लिए हाथ जोड़कर आभार जताया है। कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने कहा कि आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम आने से क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सीमान्त इलाके में आने से धारचूला ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के पर्यटन को गति मिलेगी। यही नहीं, सीमान्त इलाके के रुके विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।आपको बता दें कि, कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं ने पीएम मोदी के दौरे को हवा हवाई बताया हैं। लेकिन अब कांग्रेस विधायक हरीश धामी के वीडियो ने पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।

ये भी पढ़ें:   नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed