16 May 2026

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा किया गया शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन

0
IMG-20260412-WA0044

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड द्वारा आज देहरादून में शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद एवं दायित्वों का विधिवत शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सुबोध उनियाल एवं महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड

डॉ सुनीता टम्टा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “नए पदाधिकारियों पर संगठन को नई दिशा देने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।माननीय मंत्री जी ने समय से डीपीसी व एसडीएसपी एवं एसडीएसपी मैं सेवा में एक बार छूट प्रदान करने को जल्दी करवाने का पूर्ण आश्वासन सभी चिकित्सकों को दिया एवं सभी जिला वह उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी स्थापित कराने व दूर दराज में सेवा दें रहे चिकित्सकों के लिए डॉक्टर्स कॉलोनी बनाने का आश्वासन दिया।तथा डॉक्टर्स की पोस्टिंग उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर देने पर जोर दिया। सुगम एवं दुर्गम क्षेत्रों का चयन भी राज्य स्तर पर करने पर जोर दिया।डॉक्टर्स की स्वास्थ्य मंत्री जी ने चिकित्सकों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया

ये भी पढ़ें:   “ऑपरेशन प्रहार”- पुलिस महानिदेशक की हाईलेवल समीक्षा: अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान

अधिवेशन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने वर्चुअल माध्यम से प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर सभी जनपदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 150 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। चिकित्सकों के द्वारा मनोहर एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि, भ्रामक प्रचार से बचने की अपील

इस दौरान डॉ रमेश कुंवर ने अध्यक्ष पद एव डॉ यशपाल सिंह तोमर ने महासचिव की शपथ ली, वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने पद की गरिमा बनाए रखने, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली।

अधिवेशन में वक्ताओं ने संगठन की भावी योजनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्वों तथा जनहित में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि, भ्रामक प्रचार से बचने की अपील

कार्यक्रम के अंत में डॉ यशपाल तोमर ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल जी एव सभी अतिथियों एवं प्रदेश से आये सभी सम्मानित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया और संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में डॉ तृप्ति बहुगुणा पूर्व महानिदेशक, डॉ आर सी पंत, डॉ शिखा जगपांगी, डॉ रश्मी पंत,डॉ डी पी जोशी,डॉ बी सी रमोला,डॉ मनोज वर्मा सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीएमएस/ सीएमएस एव प्रदेश से आए हुए चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed