15 October 2026

पौड़ी जिले के 2 युवा दिखाएंगे अंडर-14 की फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम

0
IMG_20240114_105628-scaled.jpg

 

पौड़ी से कुलदीप बिष्ट 

 

जनपद पौड़ी के कोट ब्लॉक के दो छात्र नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों अंडर-14 की फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता 17 जनवरी से रांची झारखंड में आयोजित होगी। कोट ब्लॉक के जीआईसी खोलाचौरी में 9वीं के आर्य नेगी व जूनियर हाईस्कूल कठूड़ के कक्षा आठ के अनुज नेगी का चयन बीते नवंबर माह में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के बाद हुआ। कोच आलोक चारु ने छात्रों को फुटबाल की आधुनिक तकनीकों से पारंगत किया। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों ने लगन और मेहनत से ब्लॉक स्तर पर फुटबाल का बेहतरीन प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने बताया कि रांची झारखंड में होने वाली नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में दोनों छात्र उत्तराखंड की टीम से हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ०प्र० के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed