18 April 2026

रातों-रात काट दिये गए 100 आम के पेड़. अब उद्यान विभाग और वन विभाग कह रहे हमे तो पता ही नही

0
vlcsnap-2024-10-23-17h18m52s365

रानीपोखरी के शांति नगर गांव में 100 पेड़ों के कटान का एक बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले के सामने आने के बाद वन विभाग से लेकर स्थानीय प्रशासन के ऊपर तक सवाल खड़े हो रहे हैं.  रानीपोखरी के शांति नगर में 100 आम के पेड़ों को रातों रात काट दिया गया. साथ ही पेड़ के काटने की घटना पर जिस नाटकीय ढंग से पर्दा डालने की कोशिश हुई वह वन और उद्यान विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. एक और वन विभाग ने पेड़ काटने वाले तस्करों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया कि मामला उद्यान विभाग के अधिकार क्षेत्र का है. वहीं उद्यान विभाग घटना की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें:   बदमाशों के हौसले बुलंद, अब DRDO वैज्ञानिक पर जानलेवा हमला

22 अक्टूबर की करीब रात दो बजे वन विभाग की उड़नदस्ता टीम को इस घटना की जानकारी मिली और विभाग की टीम सभी तस्करों को पकड़ कर रेंज कार्यालय ले आती है. यहां कुछ ऐसा नाटकीय घटनाक्रम होता है कि वन विभाग पकड़े गए सभी तस्करों को यह कहकर छोड़ देता है कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र का नहीं है. मामले में कार्रवाई करने का अधिकार उद्यान विभाग को है. जबकि वन विभाग पकड़े गए इन तस्करों को उद्यान विभाग के सुपुर्द कर सकता था. अब वन विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि हमने मामले की सूचना तत्काल उद्यान विभाग को दे दी है. उद्यान विभाग के अधिकारी इस प्रकार की किसी भी सूचना से साफ इनकार कर रहे हैं. उद्यान विभाग का कहना है कि न तो उन्होंने किसी को आम के पेड़ काटने की अनुमति दी है और न ही किसी व्यक्ति या विभाग ने ऐसी किसी घटना की जानकारी दी है. वन विभाग और उद्यान विभाग की इस कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. वही विभागीय मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL WooCommerce Custom Product Designer Woocommerce custom product tabs WooCommerce Custom T-Shirt Designer WooCommerce Custom Text and Elements WooCommerce Customer Email Verification WooCommerce Customer History WooCommerce Customer History Plugin WooCommerce Customer/Order/Coupon CSV Import Suite WooCommerce Customer / Order / Coupon Export WooCommerce Customer/Order XML Export Suite