31 August 2026

हल्द्वानी प्रकरण को लेकर राहुल गांधी के बयान के विरोध में अंबेडकर महामंच ने किया पुतला दहन

0
Screenshot_2026-08-31-20-16-24-73_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

देहरादून

हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल से जुड़े कथित शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान के विरोध में अंबेडकर महामंच द्वारा देहरादून के घंटाघर पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ऋषभ पाल, राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि महासंघ ने किया

 

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा हल्द्वानी के मामले को दलित समाज और छुआछूत के मुद्दे से जोड़कर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है तथा दलित समाज को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि दलित समाज जागरूक और आत्मसम्मानी है तथा वह किसी भी राजनीतिक दल को अपनी भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाने की अनुमति नहीं देगा।

ये भी पढ़ें:   महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया।

 

ऋषभ पाल ने कहा, “राहुल गांधी को उत्तराखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को समझकर बयान देना चाहिए। हल्द्वानी के स्थानीय विषय को लेकर जिस प्रकार दलित समाज की भावनाओं को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है, अंबेडकर महामंच उसका कड़ा विरोध करता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान और लोकतंत्र की शक्ति दी है, इसलिए समाज को राजनीतिक भ्रम में डालने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार का बड़ा एक्शन: भड़काऊ बयान देने वाले मुफ्ती मुजीब के मदरसे पर लगा ताला, एक और मदरसा भी सील

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं तथा आपसी भाईचारे का सम्मान किया जाना चाहिए। किसी भी घटना को राजनीतिक लाभ के लिए इस प्रकार प्रस्तुत करना, जिससे उत्तराखंड की छवि प्रभावित हो, उचित नहीं है।

 

ऋषभ पाल ने कहा कि दलित समाज किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है और समाज अपने अधिकारों एवं सम्मान के प्रति पूरी तरह जागरूक है। अंबेडकर महामंच संविधान की भावना के अनुरूप सामाजिक समानता और भाईचारे के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का दल पहुंचा हैदराबाद, भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों का करेगा अवलोकन

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और अपना विरोध दर्ज कराया।

 

इस अवसर पर विशाल चौधरी, मनोज खेरवाल, हनी सूद, सागर सोनकर, बोबी कुमार, युवराज चावरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed