11 August 2026

रुद्रप्रयाग में फूटा “लेटर बम”! बीजेपी नेता कमलेश उनियाल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र। 10 साल से लंबित पड़े हैं विकास कार्य

0
file_000000003a808211865cdf100fe445f7

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कमलेश उनियाल ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 साल से लंबित पड़े कार्यों को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, सोशल मीडिया पर उनका पत्र वायरल हो रखा है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्षेत्र में 10 साल से लंबित कार्यों की सूची साझा की है।

10 साल से लंबित विकास कार्यों की सूची लेकर कमलेश उनियाल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र।

ये भी पढ़ें:   “मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं” — मल्लिकार्जुन खड़गे

रुद्रप्रयाग विधानसभा की सड़कों, पुलों और वर्षों से लंबित जनहित के कार्यों को लेकर अब सवाल सीधे दिल्ली तक पहुंचा है। सबसे खास बात यह है कि यह आवाज किसी विपक्षी नेता की नहीं, बल्कि लंबे समय तक पार्टी संगठन से जुड़े रहे एक कार्यकर्ता की है, जिसने अपनी विधानसभा की जमीनी हकीकत प्रधानमंत्री के सामने रखने का साहस किया है। पत्र में वर्षों से लंबित कार्यों की विस्तृत सूची प्रधानमंत्री जी के संज्ञान में लाने के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय कैबिनेट मंत्री को भी प्रेषित की गई है।

ये भी पढ़ें:   तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर,राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई

 

कमलेश उनियाल के इस पत्र के बाद कुछ सवाल खड़े हो रहे हैं।

आखिर 10 वर्षों से लंबित कामों को गति क्यों नहीं मिली?

जनता की समस्याएं बार-बार उठाने के बावजूद समाधान क्यों नहीं हुआ?

क्या अब रुद्रप्रयाग की आवाज सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद इन कार्यों पर कार्रवाई होगी?

ये भी पढ़ें:   “मैं पर्यटन के लिए नहीं, अपने लोगों और जनता के लिए उत्तराखंड आया हूं” — मल्लिकार्जुन खड़गे

रुद्रप्रयाग की जनता विकास चाहती है, आश्वासन नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed