10 October 2026

रुद्रप्रयाग और नैनीताल के होटल और रेस्टोरेंट में लगेगा अब ये बोर्ड

0
IMG_20230927_170839-scaled.jpg

पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में भी एक बहस चल रही है कि उत्तराखंड के होटल रेस्टोरेंट में क्या झटका या फिर हलाल किस तरह का मांस परोसा जा रहा है। और इसी को लेकर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को यह बात तय करने के लिए कहा था कि वह सभी होटल और रेस्टूरेंट मालिकों को ऐसा बोर्ड लगाए ने का निर्देश दें जिसमें यह बताया जाए कि उनके होटल और रेस्टोरेंट में झटका या फिर हलाल किस तरह का मांस परोसा जा रहा है।

वहीं अब नैनीताल और रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारियों ने सभी होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को बाकायदा यह निर्देश जारी किया है कि वह अपने होटल में बोर्ड लगाकर ग्राहकों को बताए की उनके होटल में झटका या फिर हलाल किस तरह का मांस परोसा जा रहा है।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश जैन का कहना है कि आयोग द्वारा समय-समय पर अल्पसंख्यक समाज के धार्मिक और सामाजिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सुझाव राज्य सरकार और जिला प्रशासन को दिया जाता है. इसी कड़ी में कुछ जिलों के जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा यह आदेश किए गए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि जिलाधिकारी द्वारा सख्ती बरते जाने पर इन क्षेत्रों में चल रहे तमाम रेस्टोरेंट संचालक और मांस विक्रेता झटका और हलाल श्रेणी का ध्यान रखेंगे. इस संबंध में ग्राहक को पूरी जानकारी मिले इसको सुनिश्चित करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed