17 June 2026

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने की हिमालयी राज्यों की पैरवी

0
Screenshot_2026-06-13-11-28-37-41_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों के लिए विशेष सहायता और अलग नीति की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां, जलवायु संबंधी चुनौतियां और विकास की आवश्यकताएं मैदानी राज्यों से अलग हैं, इसलिए इनके लिए विशेष प्रावधान किए जाने चाहिए। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग, मौसमीय आपदाओं और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को हिमालयी राज्यों के लिए अलग दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड हर वर्ष अपनी आबादी से कई गुना अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रबंधन करता है, जिससे राज्य पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के संकल्प में उत्तराखंड भी महत्वपूर्ण योगदान देगा और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा

 

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed