13 October 2026

देहरादून में मंच से आपत्तिजनक भाषा पर बवाल, पुलिस एक्शन मोड में, तेजी से हो रही जांच

0
1776005401286

डीएवी कॉलेज विवाद: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के कार्यक्रम पर पुलिस की जांच तेज

मासूम शर्मा के शो पर उठे सवाल, प्रशासन ने शुरू की पड़ताल

सार्वजनिक मंच की गरिमा भंग? देहरादून पुलिस कर रही जांच

विवादों में घिरा डीएवी कॉलेज कार्यक्रम, आगे सख्त फैसलों के संकेत

 

डीएवी कॉलेज, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की प्रस्तुति अब विवादों में घिर गई है। मंच से उपयोग की गई कथित आपत्तिजनक भाषा को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा फैसला: राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला एक साल के लिए प्रतिबंधित

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में इस्तेमाल की गई शब्दावली को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराज़गी सामने आई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। देहरादून एसपी ट्रैफिक द्वारा पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की गई है और कार्यक्रम के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड मे और मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी

 

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि सार्वजनिक मंच की गरिमा के अनुरूप भाषा का पालन नहीं किया गया। ऐसे में प्रशासन यह भी देख रहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए क्या सख्त कदम उठाए जाएं।

सूत्र के अनुसार कि संबंधित कलाकार के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई जा सकती है और आयोजनों की अनुमति प्रक्रिया को और कड़ा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:   अजीत डोभाल जी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल

फिलहाल, जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed