13 October 2026

कुंभ मेला-2027 और जिला योजनाओं के लिए 1200 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने दिए तेजी से काम के निर्देश

0
IMG-20260408-WA0067

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों और जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुल 1200 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है।

कुंभ मेला-2027 के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु 282.29 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप देना है, जिसके लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा फैसला: राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला एक साल के लिए प्रतिबंधित

इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों के लिए 1018.21 करोड़ रुपये की धनराशि जनपदवार आवंटित करने को भी मंजूरी दी गई है। इस बजट से जिलों में चल रही विकास योजनाओं को गति मिलेगी और प्रदेश के संतुलित विकास को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ०प्र० के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनकल्याण से जुड़ी सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed