25 May 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटे दायित्व, कुमाऊं और गढ़वाल का संतुलन आया नजर

0
IMG-20260404-WA0019

धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब नेताओं को दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में 14 लोगों की नियुक्ति की गई। गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

देहरादून से कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:   नए तेज गेंदबाजों की तलाश शुरू! CAU का मीडियम पेसर टैलेंट हंट 2026-27 का पूरा शेड्यूल जारी

 

इसके अलावा—

• चंपावत से हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग

• टिहरी से विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद

• चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद

 

अन्य नियुक्तियां:

• देहरादून से चारु कोठारी – राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद

• चमोली से प्रेम सिंह राणा – जनजाति आयोग

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के लिए ट्रांसफर, देहरादून के जिलाधिकारी बने आशीष चौहान

• टिहरी से खेम सिंह चौहान – ओबीसी कल्याण परिषद

• टिहरी से सोना सजवाण – जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

• अल्मोड़ा से गोविंद पिलखवाल – हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद

• देहरादून से बलजीत सोनी – अल्पसंख्यक आयोग

• काशीपुर से सीमा चौहान – मत्स्य विकास प्राधिकरण (उपाध्यक्ष)

इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *