25 May 2026

पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, जांच शुरू

0
cqPcQnnWmtVCT7Txze-2lIC2OSmS1lD5Y7DaVbJDNSQMve-qz7nGPOYiLZmogwVwNYvgeRRCJ7Ocw3Lsze_TZGPkUCAen0d0ctCBHF7U5fykVQgb31CeApWZkN222gwEEtSupW7_GCUDyyAqYWH6u816UYb8DI6rl_gG2t7Pe2hRMEIU3_TiMKxnfyvcmlG1

देहरादून: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा हड़कंप, जांच शुरू

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने थाने की हवालात के भीतर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

हिरासत में था युवक

 

मृतक की पहचान सुनील रतूड़ी (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो प्रांतीयक्षक दल (पीआरडी) के युवा कल्याण विभाग में तैनात कर्मचारी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को क्षेत्र में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संबंधित युवक को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें:   नए तेज गेंदबाजों की तलाश शुरू! CAU का मीडियम पेसर टैलेंट हंट 2026-27 का पूरा शेड्यूल जारी

 

बताया जा रहा है कि युवक पास के एक पेट्रोल पंप पर नकली पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमका रहा था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।

 

ड्रिंक एंड ड्राइव और झगड़े के मामले में हुई थी कार्रवाई

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे की हालत में था और सार्वजनिक रूप से हंगामा कर रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव और झगड़े के आरोप में कार्रवाई करते हुए उसे थाने की हवालात में बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें:   कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान

 

हवालात में उठाया आत्मघाती कदम

 

बताया जा रहा है कि हिरासत के दौरान युवक ने हवालात के भीतर ही आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने हवालात में मौजूद कंबल को फाड़कर उसका फंदा बनाया और गले में डाल लिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के लिए ट्रांसफर, देहरादून के जिलाधिकारी बने आशीष चौहान

 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 

इस घटना के बाद हवालात की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यह जांच का विषय बना हुआ है कि आखिर इतनी कड़ी निगरानी के बीच युवक ने यह कदम कैसे उठाया।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed