14 October 2026

हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर देहरादून में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

0
Screenshot_2026-03-17-10-34-55-43_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 (1)

देहरादून।

 

 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और “हिमालय पुत्र” के नाम से प्रसिद्ध हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून स्थित एमडीडीए कंपलेक्स में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा फैसला: राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला एक साल के लिए प्रतिबंधित

सभा में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और बहुगुणा जी के पौत्र व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा स्थानीय विधायक खजान दास सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हेमवती नंदन बहुगुणा के राजनीतिक जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनहित और विकास को प्राथमिकता दी। उनके विचार आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार में हुई आज धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

कैबिनेट मंत्री और हिमालय पुत्र हेमवंती नंदन बहुगुणा के पोते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि मैं आज जहां पर भी हूं मैं सिर्फ उनकी वजह से हूं। और आज मैं जो भी कार्य करता हूं वह यही सोच कर करता हूं की कहीं उनकी कमाई हुई इज्जत पर कोई लालचंद ना लग जाए।

ये भी पढ़ें:   दिल्ली में आज कांग्रेस का हल्ला बोल, उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

बाइट विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री

 

बाइट सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री

सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed