13 October 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: सहसपुर में बड़ा हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी स्कूल बस

0
Screenshot_2025-12-08-11-06-04-33_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

ब्रेकिंग न्यूज़: सहसपुर में बड़ा हादसा टला, 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी स्कूल बस, छात्रों ने कूदकर बचाई जान

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटी ढलानी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संस्कार स्कूल की बस बच्चों को उतारने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर की गंभीर लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ०प्र० के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों को उतारने के बाद चालक बस को ढलान पर खड़ा कर कहीं चला गया। इसी दौरान बस धीरे-धीरे पीछे की ओर सरकने लगी और देखते ही देखते खाई की तरफ लुढ़क गई।
बस को खाई की ओर जाते देख छात्रों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए चलती बस से छलांग लगा दी, जिससे सभी छात्र गंभीर चोटों से बच गए।

ये भी पढ़ें:   अजीत डोभाल जी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व स्कूल प्रबंधन को सूचना दी। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय निवासियों ने स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग से सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा फैसला: राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला एक साल के लिए प्रतिबंधित

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed