18 June 2026

सूचना विभाग में हुए 06 कार्मिक हुए पदोन्नत,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दी सभी पदोन्नत कार्मिकों को बधाई।

0
Screenshot_2025-06-30-19-38-34-08_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधान सहायक प्रशान्त रावत को प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक अंकित कुमार, विजय झिंकवाण, आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को प्रधान सहायक एवं संवीक्षक राजीव कोली को अनुवादक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने पदीय दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न

पदोन्नत हुए कार्मिकों को अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई है।

 

सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंह रावत एवं महामंत्री अंकित कुमार ने कार्मिकों की पदोन्नति हेतु महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त किया है। रावत ने संघ के सभी पदाधिकारियों की तरफ से पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *