6 October 2026

भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्ष गांठ पर कांग्रेस ने निकाला शहीद स्मारक तक पैदल मार्च।

0
IMG-20230907-WA0028-1024x682.jpg

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से लेकर शहिद स्मारक तक यात्रा निकाली। इस पैदल यात्रा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के मुख्य पर्यवेक्षक प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि आज से 1 वर्ष पूर्व देश की एकता और अखंडता को लेकर व महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ने की यात्रा शुरू की थी, आज उस यात्रा को 1 वर्ष पूर्ण हो गया है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो यात्रा शुरू की थी वह यात्रा निरंतर जारी है। इसलिए आज उत्तराखंड में यह यात्रा शुरू की गई है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश आज बेरोजगारी और महंगाई की चपेट में है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को नजरअंदाज कर रहे हैं, और देश को एक बार फिर बांटने की कोशिशें में जुटे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। देवेंद्र यादव का कहना है कि कांग्रेस पार्टी देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग के मामले में मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर हत्या, 2 बच्चों की मां को भागकर ले गया था मृतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed