1 May 2026

बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत मार्च माह के 1500 विजेताओं को बांटे गए पुरस्कार

0
IMG-20240903-WA0072

 

वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना के मार्च माह के 1500 विजेताओं को पुरस्कार स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट वाच, एयर बड्स वितरित किये। डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं में समान खरीद पर जीएसटी बिल लेने के प्रति जागरूकता को लेकर यह योजना शुरू की थी, उसमें सफलता मिल रही हैं।

 

मंगलवार को रिस्पना पुल के समीप एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने बताया बिल लाओ ईनाम पाओ योजना के अन्तर्गत अब तक सत्रह (17) मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किये गये हैं। इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे इसीलिए इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी अकरम, 14 साल बाद मिला 'अंकित' को न्याय

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि योजना के अन्तर्गत दिनांक 01 सितम्बर, 2022 से 31 मार्च, 2024 तक कुल 86,905 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 6,39,057 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य रु0 269.50 करोड़ है। कहा कि यह आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह के फलस्वरूप उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड किया गया है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

 

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अगस्त 2024 तक राज्य द्वारा रु0 3780 करोड़ जीएसटी का अर्जन किया गया, जो कि गत वित्तीय वर्ष के सापेक्ष लगभग 12 प्रतिशत अधिक है।

 

इस अवसर पर आयुक्त राज्य कर डॉ अहमद इकबाल, अपर आयुक्त आईएस बृजवाल, अपर आयुक्त बीएस नगन्याल, अनिल सिंह, अमित गुप्ता, पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त संजीव सोलंकी, अनुराग मिश्रा, एसएस तिरुवा समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Easy Digital Downloads Xero Easy Digital Downloads Zapier Addon Easy Select and Share Pro Easy Social Share Buttons for WordPress Easy Table of Contents for AMP Easy Tables – Table Manager for WPBakery Page Builder Easy Video Player WordPress & WooCommerce Plugin Easy View Shortcode in WPBakery Page Builder Easy WooCommerce Per Product Shipping EasyBook – Directory & Listing WordPress Theme