17 September 2026

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

0
Screenshot_2024-07-25-19-02-56-34_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीते बुधवार को केदारनाथ धाम के दौरे के बाद आज केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

केदार सभा के अध्यक्ष एवं संरक्षक चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत राजकुमार तिवारी ने समस्त तीर्थपुरोहित समाज की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम आए हुए थे इस दौरान उनसे केदारनाथ धाम एवं संपूर्ण के केदार घाटी के संबंध में विस्तृत वार्ता हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद सभी तीर्थ पुरोहित समाज संतुष्ट है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी और बाल्को भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली

 

तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि समस्त तीर्थ पुरोहितों के मन में आवेश था लेकिन केदार सभा के सानिध्य में मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद समस्त भ्रांतियां दूर हो गई हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष केदार सभा विनोद शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें:   एसईसीएल की गेवरा खदान पहुंचे उत्तराखंड के पत्रकार: समझा खनन, सुरक्षा और मियावाकी तकनीक का मॉडल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed