2 August 2026

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा में हुआ भूस्खलन, एक यात्री की मौत

0
IMG-20240721-WA0000

जनपद रुद्रप्रयाग- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा में हुआ भूस्खलन से हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

 

सुबह 8 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, रूद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें:   जंतर-मंतर छात्र आंदोलन पर पूर्व NSG कमांडो लकी बिष्ट का बड़ा दावा

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह भंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

 

उक्त सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे व अचानक चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें:   जंतर-मंतर छात्र आंदोलन पर पूर्व NSG कमांडो लकी बिष्ट का बड़ा दावा

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। 03 व्यक्तियों वकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी,जिनके शवों को SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *