6 November 2026

अब कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने भी दिया त्यागपत्र, लंबे समय से चल रहे थे कांग्रेस से नाराज

0
IMG-20240407-WA0002

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मची हुई है। अब एक और बड़े कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा से दिया है। इस बार पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस हाई कमान को अपना त्यागपत्र दिया है।

दिनेश अग्रवाल कांग्रेस के स्थानीय हाई कमान से पिछले कई दिनों से नाराज चल रहे थे। वहीं वरिष्ठ विधायक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उन्हें मानने की कोशिश की थी लेकिन वो नही माने, और अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला ले लिया।

ये भी पढ़ें:   उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

प्रीतम सिंह से जब यह बात पूछी गई कि दिनेश अग्रवाल क्या कांग्रेस उसको छोड़ रहे हैं तो उन्होंने कहा था कि फिलहाल तो ऐसा नहीं है क्योंकि मैं लगातार उनसे बात कररहा हूं इतना जरूर है कि वह इस बात से नाराज हैं कि उनसे प्रदेश अध्यक्ष बात नही कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से जब ये बात पूछी गई तो उन्होंने कहा की मेरे से बड़े हरीश रावत और प्रीतम सिंह हैं और दोनों ही उनसे मिल चुके हैं। और उन्हें मानने की पूरी कोशिश कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:   विश्व स्तर पर केंद्र बिंदु बना: उत्तराखंड दौरे पर पहुँचे हिमालयन समर्पण ध्यान के संस्थापक परम पूज्य श्री शिवकृपानंद स्वामीजी

फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार दिनेश अग्रवाल आज या फिर कल बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed