17 August 2026

AIIMS में नौकरी दिलाने के नाम पर की थी लाखों की ठगी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
20240306_155838

वर्ष 2022 में एक मामला थाना डोईवाला में पंजीकृत करवाया गया था, जिसमे यह शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ने ऋषिकेश AIIMS में नौकरी लगाने की बात कह कर 36 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है

 

वहीं पुलिस जब तक कोई एक्शन लेती, तब तक यह आरोपी पुलिस के नाक के नीचे से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:   रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान—पहाड़ के बेटे ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान

 

आरोपी लगभग 1.5 साल पुलिस को चकमा देकर फरार चलता रहा, लेकिन दून पुलिस ने अपने सूचना तंत्र के आधार पर आखिरकार इस आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा।

 

पुलिस ने आरोपी के उपर 10 हज़ार रूपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। हालांकि डेढ़ साल तक पुलिस इस अभियुक्त को पकड़ने में नाकाम रही।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

वहीं पुलिस को सूचना मिली कि यह आरोपी दिल्ली के तिहाड़ नामक गांव में छुपा हुआ है, जहां दबिश देकर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है ,

फिलहाल पुलिस इस अभियुक्त से पूछताछ में जुटी हुई है वहीं इस आरोपी को जल्द न्यायालय के सामने पेश किया जाने वाला है।

ये भी पढ़ें:   सांख्य योग फाउंडेशन का मल्टी स्पेशलिटी अरिहंत हॉस्पिटल तथा मनोचिकित्सक डॉ ए पी एस औलख तथा आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर साक्षी मित्तल के साथ हुआ अनुबंध

 

अजय सिंह, एसएसपी , देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed