4 October 2026

पर्यटन विभाग ने किया IRCTC के साथ MOU साइन, MOU देगा प्रदेश में पर्यटन को एक नई दिशा

0
IMG-20240208-WA0044.jpg

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिती में पर्यटन विभाग और आई०आर०सी०टी०सी० के मध्य देश के विभिन्न क्षेत्रों से राज्य के अल्पज्ञात गंतव्यों के लिए एक स्पेशल पर्यटक ट्रेन प्रारंभ करने के लिए अनुबंध कर लिया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से डा० हरीश रैड़तोलिया, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, तथा आई०आर०सी०टी०सी० की ओर से सुनील कुमार, समूह महाप्रबन्धक द्वारा अनुबन्ध पर हस्ताक्षर किये गये।

 

उत्तराखण्ड पर्यटन का यह नए प्रयास, भारत के सुदूर इलाकों से सैलानियों को उत्तराखण्ड के विभिन्न अल्पज्ञात दर्शनीय स्थलों तक पहुँचाते में कड़ी का काम करेगा। इस ट्रेन के संचालन से राज्य के पर्यटन विकास को एक नयी दिश राज्य के पर्यटन विकास को एक नयी दिशा मिलेगी। मानसखंड स्थित मंदिरों की यात्रा के साथ शुरू होने वाली प्रथम ट्रेन अप्रैल माह में संचालित किया जाना प्रस्तावित है। भविष्य में तमिलनाडु से कार्तिक स्वामी मंदिर रुद्रप्रयाग, उड़ीसा से जगन्नाथ मंदिर – उत्तरकाशी आदि के लिए भी यात्रा कार्यक्रम बनाए जाएँगे।

ये भी पढ़ें:   सीएयू 22 करोड़ रुपये घोटाला: नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख, पुलिस की ढीली जांच पर जताई नाराजगी

 

इस ट्रेन में 500 यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। ट्रेन के सभी यात्री डब्बे, 2AC हैं।

 

साथ ही ट्रेन में भोजन की व्यवस्था भी होगी। यात्रा के दौरान भोजन आदि की व्यवस्था, प्रवास के दौरान होटल, बसों द्वारा भ्रमण, गाईड आदि को टुअर पैकेज के रूप में IRCTC, जो रेल मंत्रालय, भारत सरकार का उपक्रम है, द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   चंपावत में हुई कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावो पर लगी मुहर

 

यात्रा के दौरान उत्तराखंडी व्यंजन परोसे जाएँगे तथा पर्यटन विभाग द्वारा प्रशिक्षित गाइड्स को भी रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इस ट्रेन को उत्तराखण्ड से जुड़े विभिन्न गंतव्यों, उत्तराखण्डी व्यंजन, त्योहार आदि के चित्रों द्वारा सुसज्जित किया जायेगा, जिससे देश के विभिन्न शहरों से गुजरने पर इन गंतव्यों के बारे में आमजनमानस को जानकारी भी प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार का बड़ा एक्शन: सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण; गुणवत्ता और समय सीमा के सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed