8 November 2026

मै नही जाऊंगा राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में, और किसी भी सनातनी को नही जाना चाहिए वहां

0
IMG_20240107_093334-1.jpg

 

 

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है प्राण प्रतिष्ठा में देशभर से राम मंदिर समिति द्वारा 4000 से ज्यादा लोगों को बुलाया गया है। वहीं राम मंदिर को लेकर देश भर में एक अलग उत्साह भी देखने के लिए मिल रहा है जहां बीजेपी ने राम मंदिर को लेकर एक अभियान छेड़ रखा है और कहा है कि जो भी राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाएगा वह अपने घर में एक दिया जलाएगा। राम मंदिर के उद्घाटन में जो 4000 लोग बुलाए गए हैं उनमें हर क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं साथ ही कांग्रेस और भाजपा के भी बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है की मैं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नही जाऊंगा। इसकी उन्होंने कई वजह बताई हैं।

ये भी पढ़ें:   कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; दो घायल, गाड़ियां तोड़ीं

करन ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने को लेकर कहा की कोई भी सच्चा सनातनी वहां नही जायेगा। हिंदू धर्म में आधे बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा नही होती है। साथ ही पूरी के शंकराचार्य और जोशीमठ के शंकराचार्य ने भी इस व्यवस्था का विरोध किया है। आगे उन्होंने कहा है कि बीजेपी और आरएसएस चुनाव जीतने के लिए राम मंदिर का इस्तेमाल कर रही है इसे चुनाव पॉलिटिक्स के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है इसलिए मैं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाऊंगा। आगे उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले उसका उद्घाटन करेंगे जबकि यह नहीं होना चाहिए, होना तो ऐसे चाहिए था कि आदि गुरु शंकराचार्य यज्ञ करते साधु संत यज्ञ में मौजूद रहते और राजनीति करने वाले बाहर से इसे देखते लेकिन अभी सब कुछ उल्टा हो रहा है।

ये भी पढ़ें:   विश्व स्तर पर केंद्र बिंदु बना: उत्तराखंड दौरे पर पहुँचे हिमालयन समर्पण ध्यान के संस्थापक परम पूज्य श्री शिवकृपानंद स्वामीजी

 

करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

 

दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने करन माहरा के इस बयान पर उन्हें गिरते हुए कहा है कि करन माहरा से यही उम्मीद है कांग्रेस जो कि रामलला का विरोध करती आई है उनके अस्तित्व में सवाल उठाते आई है तो वह ऐसी ही बात करेगी। कांग्रेस पार्टी सनातन विरोधी पार्टी है।

ये भी पढ़ें:   कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; दो घायल, गाड़ियां तोड़ीं

 मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed