18 August 2026

नए साल की खुशी में करोड़ों की शराब पी गए उत्तराखंडी और पर्यटक

0
Screenshot_2025-01-01-17-56-57-71_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

देशभर में 31 दिसंबर धूमधाम से मनाया गया तो 2025 के स्वागत में उत्तराखंड में भी जमकर जश्न हुए। वही पूरे उत्तराखंड में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी करोड़ों की शराब पी ली। आबकारी विभाग की जानकारी के अनुसार 31st दिसंबर को 14 करोड़ 26 लाख की शराब की बिक्री हुई है।

 

प्रदेश सरकार को इस बात की पहले से ही जानकारी थी कि उत्तराखंड में नए साल में बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे इसके साथ ही स्थानीय लोग भी धूमधाम से नया साल मनाएंगे और इसी को देखते हुए उन्होंने कई रियायतें भी दे रखी थी।

 

साल के अंत के जश्न मनाने के लिए रेस्टोरेंट और पर्यटन जश्न से जुड़े होटल व्यवसाईयों को 24 घंटे खुले रहने की छूट दी थी तो वही सरकार के इस बढ़ावे का असर रेवेन्यू पर भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

 

उत्तराखंड आबकारी विभाग ने केवल 31 दिसंबर के जश्न के चलते 142686204 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल के अनुसार नए साल के जश्न को देखते हुए सरकार द्वारा नए साल के जश्न के मौके पर सभी होटल रेस्टोरेंट और बार को 24 घंटे खुले रहने के आदेश जारी किए थे। इसी के चलते आबकारी विभाग में बाढ़ संचालन की अनुमति रात को 2:00 बजे तक के लिए दी थी। उन्होंने कहा कि राज्य में न्यू ईयर के जश्न में पार्टी करने के लिए वन डे बार लाइसेंस भी उपलब्ध कराए गए थे। आबकारी विभाग के अनुसार न्यू ईयर पार्टी के लिए तकरीबन 600 बार लाइसेंस जारी किए गए थे।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

 

31st नाइट न्यू ईयर पार्टी पर बिकी शराब का विवरण

 

उत्तराखंड आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार बियर की बिक्री की बात की जाए तो देहरादून और नैनीताल में सबसे ज्यादा बिक्री हुई जहां पर पूरे प्रदेश में मिलाकर 9426 बियर की पेटी बिक्री हुई। वहीं इसके अलावा अंग्रेजी शराब की बात की जाए तो यह भी देहरादून और नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा बिकी और पूरे प्रदेश भर में 31st की नाइट 3761 अंग्रेजी शराब की पेटियां बिक्री हुई। इसी तरह से 600 से ज्यादा वनडे बार लाइसेंस दिए गए और देसी शराब की बात की जाए तो यह भी 31 दिसंबर को 11206 पेटियां बिक्री हुई और इस तरह से कुल मिलाकर 31st दिसंबर को न्यू ईयर पार्टी के जश्न में कल 14 करोड़ 26 लाख 86 हजार 204 की शराब से राजस्व प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

 

– 9426 बियर की पेटी

– 37161 अंग्रेजी शराब की पेटी

– 11206 देसी शराब की पेटी

– 600 से ज्यादा वनडे बार

कुल रेवेन्यू – ₹142686204

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed