18 July 2026

BJP में फिर से शुरू हुआ जॉइनिंग का सिलसिला, कांग्रेस की महिला जिलाअध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

0
IMG-20260718-WA0011

भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए उनकी वरिष्ठ महिला नेत्री के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए, इसे मातृ शक्ति समेत सभी वर्गों में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर संगठन की विधिवत सदस्यता दिलाई। आज भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस की रुद्रपुर महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू सोनकर प्रमुख रहे। उनके साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक राणा, पूर्व प्रधान रूप सिंह राणा एवं पूर्व सैनिक प्रवेश सिंह राणा ने भी भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों, सिद्धांतों और विचारों में अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed