4 October 2026

हाई कोर्ट नैनिताल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को लेकर दिया बड़ा फैसला

0
IMG-20240201-WA0002.jpg

 

हाईकोर्ट नैनीताल ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली रजनी भंडारी द्वारा साल 2012-13 में नंदा राज जात यात्रा के दौरान की गई अनियमिताओं की जांच को रोकने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई की।

हाईकोर्ट ने जांच पर रोक लगाते हुए रजनी भंडारी को बहाल कर दिया है। जांच के बाद सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद रंजनी भंडारी ने अपनी याचिका में सरकार के 25 जनवरी के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें:   चंपावत में हुई कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावो पर लगी मुहर

 

रंजनी भंडारी ने अपनी याचिका में कहा है कि सरकार ने जांच करने में पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया है. जांच में भी पंचायती राज नियमावली का उल्लंघन किया गया है. पंचायतीराज नियमावली के अनुसार अनियमितता होने पर पहले जिला अधिकारी द्वारा प्रारंभिक जांच की जानी थी, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा खुद जांच न करके सीडीओ को जांच सौप दी गई.

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार का बड़ा एक्शन: सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण; गुणवत्ता और समय सीमा के सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed