6 August 2026

पुरोला में हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में बड़ी कार्यवाही

0
Screenshot_2023-08-17-14-19-08-81_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

पुरोला में हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विकास निगम के तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक टिहरी की जांच के बाद एमडी केएम राव ने गुरुवार को निलंबन आदेश जारी किए। वन विभाग की जांच में सामने आया था कि पुरोला में अवैध कटान के लिए वन निगम के अफसर- कर्मचारी जिम्मेदार हैं।इस रिपोर्ट के अनुसार, जहां भी अवैध कटान हुआ, बताया गया था। वहाँ 15 किमी तक कोई आम आदमी नहीं जाता और फरवरी अंत तक बर्फ रहती है।इस मामले में डीएफओ पुरोला, एसडीओ और रेंजर पहले ही सस्पेंड किए चुके हैं। इसके लिए तत्कालीन डीएलएम पुरोला रामकुमार, लॉट प्रभारी रावत, सत्येश्वर लोहनी, अजीत कुमार, वन उपज रक्षक मोहन सिंह मुरकंडी प्रसाद, विजयपाल व अनुभाग अधिकारी पदम दास को जिम्मेदार मानते हुवे कार्यवाही की गई है। वन मुख्यालय के के पत्र के बाद इन सभी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड हाईकोर्ट का कड़ा रुख: सचिव नितेश कुमार झा और विस्तार गुप्ता को अवमानना नोटिस जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *