20 March 2026

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान पहुंचे बेटे का एडमिशन करवाने के लिए मसूरी

0
Screenshot_2024-02-22-12-36-48-06_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता आमिर खान अपनी पत्नी किरण और बेटे आजाद के साथ आज मसूरी के प्रसिद्ध स्कूल वुडस्टॉक पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ जमकर फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ दिए इस दौरान स्कूल के बच्चों ने आमिर खान को घेर लिया और उनके साथ फोटो खिंचवाई और आमिर खान ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया वहीं इस दौरान आमिर खान ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बताया जा रहा है कि आमिर खान अपने बेटे आजाद के दाखिले के सिलसिले में मसूरी पहुंचे हैं कड़ी सुरक्षा के बीच आमिर खान छावनी परिषद स्थित होटल रॉक बी पहुंचे जहां पर उनसे मिलने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो रखी थी। वहीं स्कूल के छात्र-छात्राएं आमिर खान के साथ फोटो खिंचवाकर बहुत खुश नजर आए।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का हुआ विस्तार, ये बने मंत्री

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आमिर खान ने स्कूल के जिम और ऑडिटोरियम में जाकर वहां के स्टाफ और बच्चों के साथ बातचीत की इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी मुलाकात की और स्कूल की पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली

बताते चलें कि आमिर खान बॉलीवुड के अभिनेताओं में शुमार है जिनकी फ़िल्में सुपर डुपर हिट होती है और बहुत कम फिल्में ही वह करते हैं उनके अभिनय के सभी दीवाने हैं और सभी को उनके नई फिल्मों का इंतजार रहता है हमारे संवाददाता द्वारा जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बड़े ही सरल स्वभाव में माफी मांगते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं उनकी इस सादगी से पत्रकार भी अभिभूत हो गये।

ये भी पढ़ें:   राजनीतिक अटकलों के बीच सीएम धामी ने दिखा दी अपनी ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL WooCommerce Product Builder – Custom PC Builder – Product Configurator WooCommerce Product Bundles WooCommerce Product Catalog Mode & Enquiry Form WooCommerce Product Category Image Addon For Elementor WooCommerce Product Condition Plugin WooCommerce Product CSV Import Suite WooCommerce Product Dealers & Retailers WooCommerce Product Documents WooCommerce Product Enquiry Form WooCommerce Product Enquiry & WooCommerce Request A Quote Plugin