5 April 2026

Dehradun बार एसोसिएशन जिलाधिकारी से है नाराज, दे दी है सीधी चेतावनी

0
IMG-20260405-WA0007

देहरादून में जिलाधिकारी के खिलाफ वकीलों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। बार एसोसिएशन ने आम सभा में बड़ा निर्णय लेते हुए न्यायालयों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।

देहरादून के विधि भवन में आयोजित आम सभा में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जिलाधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताई। यह विरोध वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ एक समाचार पत्र में प्रकाशित टिप्पणी को लेकर किया गया।

ये भी पढ़ें:   प्रदेश ने खनन के क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, रिकॉर्ड राजस्व किया अर्जित

बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने न सिर्फ इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की, बल्कि जिलाधिकारी के अधीन आने वाले राजस्व न्यायालयों और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

वकीलों का आरोप है कि दाखिल-खारिज और विरासत से जुड़े कई मामले महीनों से लंबित हैं। कई फाइलों पर न तो सुनवाई हो रही है और न ही तारीख निर्धारित की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:   आखिर कब पहाड़ों के हर गांव तक पहुंचेगी सड़क, अब चमोली के एक गांव का यह नया मामला आया सामने

इसी के विरोध में बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि जब तक जिलाधिकारी का तबादला नहीं होता, तब तक जिलाधिकारी न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही मंगलवार तक राजस्व न्यायालयों और रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।

🟩 क्या है पूरा मामला:

बार एसोसिएशन देहरादून की आम सभा में शनिवार को अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। यह विरोध पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के खिलाफ किया गया।

ये भी पढ़ें:   कहीं आपका मोबाइल भी तो नहीं हुआ था चोरी, दून पुलिस ने 415 मोबाइल फोनों को किया रिकवर

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक जिलाधिकारी का जिले से स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक कोई भी वकील राजस्व न्यायालयों में कार्य नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL BuilderPress – WordPress Theme for Construction Buildeso – Construction & Building Elementor Template Kit BuildGo – Construction WordPress Theme BuildMax – Renovation & Painting WordPress Theme Buildoit Construction & Building Elementor Template Kit BuildPress – Multi-purpose Construction and Landscape WP Theme Builty - Construction WordPress Theme Buisson – Gardening WordPress Theme Bulk Price Editor for WooCommerce Bulk Price Updater For WooCommerce