19 August 2026

आज लगेगा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, 50 हजार से ज्यादा भक्तों के पहुंचने की संभावना

0
IMG-20231104-WA0006-1024x576.jpg

देहरादून के परेड ग्राउंड में आज बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगने जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को परेड ग्राउंड के खेल मैदान में कराया जा रहा है। आपको बता दे कि पहले यह दरबार महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार को लगने वाला था… लेकिन सुरक्षा कारणो से दरबार अब दून के परेड ग्राउंड के पास खेल मैदान में लगेगा। वही दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। आज धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शाम 4 बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

वहीं जैसे ही लोगों के बीच में इस बात की जानकारी फैली कि धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड में अपना दरबार लगाने जा रहे हैं तो उसके बाद प्रदेश भर से उनके भक्तों का देहरादून आने का सिलसिला शुरू हो गया है अभी तक बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश से साथी पड़ोसी राज्यों हिमाचल और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में उनके भक्त देहरादून पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *