17 June 2026

उत्तराखंड में सरकारी कामकाज पर हुआ साइबर हमला, कोई भी सरकारी वेबसाइट नही हुई ओपन

0
20241004_184247

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हुए साइबर हमले में सूबे का पूरा आईटी सिस्टम ठप हो गया। सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। सचिवालय समेत किसी भी दफ्तर में कामकाज नहीं हुआ।

हमला इतना खतरनाक था कि सिक्योर इंटरनेट सर्विस यूके स्वान के अलावा सबसे अहम स्टेट डाटा सेंटर भी इसकी जद में आ गया। देखते ही देखते एक के बाद एक सरकारी वेबसाइटें बंद होती चलीं गईं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न

कुछ लोगों ने इसे साइबर हमले का नाम दे दिया जिसकी वजह से itda के पूरे दफ़्तर में अफरा तफरी मच गयी हालांकि तफ्तीश करने पर पता चला कि यह कोई साइबर हमला नहीं बल्कि itda की तरफ से स्कैनिंग की जा रही थी ITDA की निदेशक नितिका खंडेलवाल के अनुसार ITDA के अंतर्गत आने वाली वेबसाइट में वायरस डिटेक्ट हुआ था जिसके चलते सभी वेबसाइट्स को स्कैन किया जा रहा है, स्कैनिंग के पश्चात सभी वेबसाइट्स को पहले की तरह सुचारु कर दिया जायेगा , निदेशक निकिता खंडेलवाल ने हैकिंग सम्बंधित सभी बातों का खंडन करते हुए उन्हें मनघणत बताया है

ये भी पढ़ें:   कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा

 

निकिता खंडेलवाल,. आईएएस, निदेशक , itda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed