27 April 2026

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस हेड क्वार्टर के सामने जमकर हंगामा

0
Screenshot_2024-01-27-20-28-51-43_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6.jpg

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 जनवरी को देहरादून में एक कार्यक्रम में पहुंच रहे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहरादून पहुंचने से पहले ही कई सारे विवाद हो चुके हैं। जहां कांग्रेस ने पहले शासन प्रशासन के ऊपर यह आरोप लगाया कि उनको मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के लिए देहरादून का परेड ग्राउंड नहीं दिया गया तो अब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देहरादून पुलिस हेड क्वार्टर के सामने जमकर हंगामा किया उनका कहना है कि पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को उतारने की परमिशन पुलिस लाइन में नही दी जा रही है। और इसी का विरोध करते हुए कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर पहुंच गए जहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया।

 

वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उन्हें पूरी स्थिति का जायजा दिया तो उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  हस्तक्षेप किया और उसके बाद पुलिस लाइन देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर को उतारने की परमिशन दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL GeoDirectory Advanced Search Filters GeoDirectory AffiliateWP Integration GeoDirectory Ajax Duplicate Alert GeoDirectory Booster GeoDirectory BuddyPress Integration GeoDirectory Claim Listings GeoDirectory Compare Listings GeoDirectory Custom Google Maps GeoDirectory Custom Post Types GeoDirectory Dashboard