धराली आपदा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कई अधिकारियों पर साधा निशाना

धराली आपदा के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने साहसिक कदम उठाते हुए पैदल यात्रा की और धराली पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने पहाड़ों और चट्टानों को पार कर नदियों को भी पार किया। करन माहरा प्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं से एक हैं जो धराली पैदल गए।
वहीं उन्होंने अब उन्होंने प्रदेश के बड़े अधिकारियों पर निशाना साधा है। करन माहरा ने कहा कि धराली आपदा को हुए इतने दिन बीत गए हैं…लेकिन हैरानी की बात ये है कि प्रमुख सचिव, गृह सचिव, कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल जैसे शीर्ष अधिकारी अभी तक धराली जाकर आपदा पीड़ितों की सुध तक लेने नहीं पहुँचे! पीड़ित अब भी मलबे, टूटे घरों और टूटी उम्मीदों के बीच हैं। लेकिन प्रशासन के बड़े अफ़सर कुर्सियों से हिलने को तैयार नहीं! क्या संवेदनशीलता सिर्फ़ भाषणों तक रह गई है? क्या धराली के लोग इस राज्य का हिस्सा नहीं?