19 August 2026

कांग्रेस ने तेज किया प्रचार अभियान

0
IMG-20240403-WA0041

आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान के तहत कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को प्रचार अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी चुनाव चिह्न के बैज विधिवत पहनाए और ग्राउंड लेबल तक हर कार्यकर्ता को बैज पहनाने का कार्यक्रम शुरू किया।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को पार्टी चुनाव चिन्ह का बैज पहना कर अभियान का श्रीगणेश किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का बैज अलंकरण किया। तत्पश्चात सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बैज पहनाए गए।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक

मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने पार्टी नेताओं से आग्रह किया कि जनता से संवाद के समय हर कार्यकर्ता के सीने पार्टी का बैज दिखना चाहिए। यह बेशक चुनाव प्रचार का बहुत छोटा भाग है किंतु इससे न सिर्फ हमारा मनोबल बढ़ता है बल्कि जनता के बीच ठोस पहचान भी बनती है और सार्थक सन्देश जाता है। इसके साथ ही कांग्रेस ने डोर टु डोर संपर्क अभियान भी तेज कर दिया।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महामंत्री नवीन जोशी, प्रवक्ता दीप बोहरा, मीडिया पैनलिस्ट मोहन काला, सचिव गीताराम जायसवाल, विकास नेगी ,मंजू त्रिपाठी,आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed