1 May 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित

0
IMG-20231117-WA0030-scaled.jpg

राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। विराटनगर, सांगानेर एवं झोटवाड़ा में आयोजित अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। उसे इस चुनाव में राजस्थान की जनता सजा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में जब भाजपा का शासन था तब यहां तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित परिवर्तन यात्रा में भी उन्होंने भाग लिया था, लोग कह रहे थे कि बीते पांच सालों में कांग्रेस की सरकार ने केंद्र के काम को रोकने का काम किया। यहां की सरकार ने केंद्र के पैसे को जनता तक आने ही नहीं दिया। इतनी बुरी स्थिति है कि कई क्षेत्रों में सात-सात दिन तक यहां पानी नहीं आ रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भाजपा का कार्यकाल भी आपने देखा और अभी कांग्रेस का भी। कांग्रेस ने पहले हुए सारे कामों को रोकने का कार्य किया। कांग्रेस ने राजस्थान की दशा बिगाड़ने का महापाप किया है। कांग्रेस को इस महापाप की सजा अब जनता देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में आज तेजी से मान बढ़ा है। पिछले दिनों वे इंग्लैंड की यात्रा पर गये थे, वहां बहुत से लोगों से उनकी मुलाकात हुई। वहां के लोग प्रधानमंत्री और हमारे देश की प्रशंसा कर रहे थे। ये ऐसे देश हैं, जिन्होंने कभी हम पर शासन किया, लेकिन आज वे हमारी विकास की गति से चकित हैं। ये सब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व से संभव हो सका।मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल में जी-20 का समेलन भारत में संपन्न हुआ। इस दौरान भारत के अनेक शहरों में हमारे विदेशी मेहमान गए। उन्होंने हमारी तरक्की की रफ्तार देखी। आज भारत तेजी से विकास कर रहा। भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही। कोरोना जैसी महामारी में भी हमारे पीएम ने देश के 140 करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित कराया। कोरोना में भी किसी को भूखे पेट नहीं सोना पड़ा। आज देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो राशन व अन्य अन्न मिल रहा। अगले 5 साल तक यह योजना चलेगी। इस दौरान जहां भारत में मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई तो दूसरे देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत के पीछे दुनिया खड़ी है। वर्ष 2014 के पहले भारत विश्व के बड़े मंचों पर अपनी बात नहीं कह पाता था। आज का भारत नया भारत है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के समय हमारे बच्चे वहां फंस गए थे। हमारे पीएम ने दोनों राष्ट्र अध्यक्ष से बात की। परिणाम स्वरूप 4 घंटे तक युद्ध रुका और हमारे बच्चे वहां से निकले ही, साथ ही तिरंगा लेकर अन्य देशों के बच्चे भी वहां से निकले है। यह आज के नये भारत की ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस छोटे दलों से गठबंधन कर रही है और मिलावट की सरकार बनाने के प्रयास में है, लेकिन ये सब वो अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सब महमिलावट का हिस्सा हैं। ये वो सब लोग हैं जो कभी एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देख पाते थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने लाल डायरी का कारनामा किया, उदयपुर का कारनामा हुआ। कन्हैया भाई का गला यहां रेत दिया गया। त्योहार भी राजस्थान में मनाने की छूट नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की लाल डायरी को पढ़ने के बाद प्रण लेना चाहिए कि यहां कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी नहीं जीतना चाहिए। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि कांग्रेस यहां से पूरी तरह साफ हो जाएगी। एक भी बूथ से कांग्रेस का खाता नहीं खुलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा की राजस्थान में नकल का खेल खूब चला, माताओं बहनों से धोखा हुआ है। कांग्रेस बस एक परिवार की चिंता करती हैं, जनता की नहीं। हमारे प्रधानमंत्री के लिए आप सब एक परिवार हैं। आज इस प्रदेश को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के अंदर जो काम रुके थे उन्हें मोदी जी ने पूरा करने का काम किया। अयोध्या तो आप सब जानते हैं। देश का हर रामभक्त और राष्ट्रभक्त हमेशा से चाहता था कि राम मंदिर बने। वहां जल्द राम लला विराजमान होने वाले हैं। कश्मीर से धारा 377 को भी समाप्त कर दिया गया है। देश में आज विकास की बयार बह रही है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों की विराट जीत का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Berich – Consulting Corporate WordPress Theme Berly – Portfolio WordPress Theme Berona – Printing & Design Service Elementor Template Kit Besa – Elementor Marketplace WooCommerce Theme Bespoke – Onepage Creative WordPress Theme Bestcycle Bicycle Repair & Service Elementor Template Kit Betakit – Digital Marketing Agency WordPress Theme BeTheme – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme BetLab – Sports Betting Platform Better User Chat for BuddyPress