18 September 2026

इस बड़े मामले को लेकर हरिद्वार में दो पीसीएस सहित करीब 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

0
IMG_20231216_101732.jpg

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद विजिलेंस ने तत्कालीन दो पीसीएस सहित करीब 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने मुकदमे की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में शत्रु संपत्ति थी जिसे सरकार में निहित होना था। लेकिन, तत्कालीन कुछ पीसीएस अधिकारियों ने भू-माफिया से उस संपत्ति को सरकार में निहित करने के बाद खुर्द-बुर्द करने के लिए गठजोड़ कर लिया। बताया जा रहा है मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गईं। इस बात की गुप्त सूचना किसी ने विजिलेंस को दे दी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद विजिलेंस के देहरादून सेक्टर ने करीब 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मीडिया दल ने एनटीपीसी और बाल्को भ्रमण में देखी राष्ट्र के विकास की तस्वीर, कोयले से बिजली और राख से हरियाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *