18 June 2026

कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, कल कांग्रेस के 2 बड़े नेता लेंगे बीजेपी की सदस्यता

0
20240315_171408

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनो में ही कांग्रेस के 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है और अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपना स्टीफा सौंप दिया है। वहीं विजयपाल सिंह सजवाण कांग्रेस के और बड़े नेता के साथ कल दोपहर देहरादून रिस्पना स्थित एक निजी होटल में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है की बीजेपी के संपर्क में कांग्रेस के कई बड़े नेता हैं और लोकसभा चुनाव के मतदान के एक दिन पहले तक हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

विजयपाल सिंह सजवाण ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

सेवामें

प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी 21. राजपुर रोड़, कांग्रेस भवन देहरादून।

आज दिनांक 15.03.2024 को मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।

विजयपाल सिंह सजवाण

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड; हरियाली भी, बुलडोजर भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *