13 October 2026

अपर सचिव मुख्यमंत्री IAS बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

0
downloadfile

उत्तराखंड के लिए बेहद गौरवपूर्ण साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव और सूचना महानिदेशक IAS बंशीधर तिवारी को सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में बधाइयों का दौर जारी है। IAS बंशीधर तिवारी राज्य के उन प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं….जिन्होंने निष्पक्ष कार्यशैली, पारदर्शी निर्णय और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से खुद को अलग पहचान दिलाई है। जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक अनेक जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा दी है।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ०प्र० के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

विशेष रूप से सूचना विभाग में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। उन्होंने डिजिटल पारदर्शिता को मजबूत किया, सरकारी संवाद को प्रभावी बनाया और सुशासन को नई गति दी। उनकी सरल और परिणाम आधारित कार्यशैली का लाभ सीधे जनता और प्रशासन दोनों को मिला है।

इस राष्ट्रीय सम्मान से न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और नेतृत्व की सराहना हुई है…बल्कि यह उत्तराखंड की मजबूत प्रशासनिक प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला क्षण भी माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   अजीत डोभाल जी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल

प्रदेशवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और प्रदेश में सुशासन की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed