20 October 2026

अंकित भंडारी को न्याय दो, दुष्यंत गौतम को बर्खास्त करो के नारे के साथ महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन।

0
IMG-20261020-WA0025

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में मंगलवार को देहरादून के घंटाघर पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और दुष्यंत गौतम को बर्खास्त करने की मांग उठाई।

विजयादशमी के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रावण के प्रतीकात्मक स्वरूप में दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में पूरा देश न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार कार्रवाई करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद निष्पक्ष जांच के बिना संरक्षण देना न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

ज्योति रौतेला ने स्पष्ट किया कि बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरे पर यह पुतला दहन संदेश देता है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, महिला कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला ढोंडियाल, नंदिता गढ़िया, अनुराधा तिवारी, सिद्धार्थ अग्रवाल, तेजस्वी राणा, संगीता शर्मा, अनीता सकलानी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed