27 November 2026

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

 

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 और राज्य सिविल सेवा (PCS) के 5 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के तहत नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों सहित देहरादून व हरिद्वार के अपर जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

शासन द्वारा जारी तबादला सूची में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण (नैनीताल) के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। उन्हें अब अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) और अपर सचिव (मुख्यमंत्री) की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 25% की कटौती

निदेशक (खेल एवं युवा कल्याण) के पद पर तैनात दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, कुमाऊं मंडल विकास निगम (नैनीताल) के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को उनके वर्तमान पद के साथ उपाध्यक्ष, जिला विकास प्राधिकरण (नैनीताल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव (कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग) निधि यादव को अब अपर सचिव और निदेशक (खेल एवं युवा कल्याण) की जिम्मेदारी मिली है।

PCS अधिकारियों की नई तैनाती

पीसीएस संवर्ग में देहरादून के अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र को हरिद्वार का नया अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता को देहरादून का नया अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कुंभ मेला (हरिद्वार) के अपर मेलाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय को उनके वर्तमान पद के साथ अपर जिलाधिकारी (हरिद्वार) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट के निर्णय के संबंध में अपडेट,रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय

इसी क्रम में अल्मोड़ा की डिप्टी कलेक्टर और नगर निगम अल्मोड़ा की नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार को अल्मोड़ा के डिप्टी कलेक्टर पद पर स्थानांतरित किया गया है। शासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची एक नजर में:

ललित मोहन रयाल (IAS): जिलाधिकारी नैनीताल से अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) व अपर सचिव (मुख्यमंत्री)

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

अंशुल सिंह (IAS): जिलाधिकारी अल्मोड़ा से जिलाधिकारी नैनीताल

दीप्ति सिंह (IAS): निदेशक (खेल एवं युवा कल्याण) से जिलाधिकारी अल्मोड़ा

विनीत तोमर (IAS): एमडी (केएमवीएन) के साथ उपाध्यक्ष (जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल) का अतिरिक्त प्रभार

निधि यादव (IAS): अपर सचिव (कृषि) से अपर सचिव व निदेशक (खेल एवं युवा कल्याण)

कृष्ण कुमार मिश्र (PCS): एडीएम देहरादून से एडीएम हरिद्वार

वैभव गुप्ता (PCS): एडीएम हरिद्वार से एडीएम देहरादून

पंकज कुमार उपाध्याय (PCS): अपर मेलाधिकारी (कुंभ मेला) के साथ एडीएम हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार

सीमा विश्वकर्मा (PCS): डिप्टी कलेक्टर व नगर आयुक्त (अल्मोड़ा) से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल

सुधीर कुमार (PCS): डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed