कैबिनेट के निर्णय के संबंध में अपडेट,रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय
कैबिनेट के निर्णय के संबंध में अपडेट
1. रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय
कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि रॉयल्टी करदायी संस्थाओं के ठेकेदारों से बढ़ी हुई दरों पर रॉयल्टी की वसूली नहीं की जाएगी। इस निर्णय से संबंधित ठेकेदारों को राहत मिलेगी तथा निर्माण कार्यों पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार को कम करने में मदद मिलेगी।
2. शेष राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया बनेगी
कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों के शेष रह गए चिन्हीकरण के लिए प्रक्रिया निर्धारित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत चिन्हीकरण से वंचित रह गए राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए एक व्यवस्थित प्रक्रिया तैयार की जाएगी, ताकि पात्र आंदोलनकारियों को उनका उचित सम्मान एवं लाभ मिल सके।
3-जनपद देहरादून के बापूग्राम,जनपद नैनीताल के बिंदुखत्ता और जनपद ऊधमसिंह नगर के बग्गा चौवन स्थित वनभूमि के गांवों को वन भूमि से डिनोटिफ़ाई की कार्यवाही करने हेतु माo मंत्रिमंडल द्वारा सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।उक्त कार्यवाही सम्पादित किए जाने हेतु प्रस्तावक विभाग बन विभाग को बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया।