उत्तराखंड में IAS और IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां
प्रमुख बदलाव और नई जिम्मेदारियां
लालरिन लियाना फैनई (IAS-1997): प्रमुख सचिव—आबकारी विभाग का अतिरिक्त/नया दायित्व सौंपा गया।
दिलीप जावलकर (IAS-2003): सचिव—वित्त विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया।
डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (IAS-2005): सचिव—तकनीकी शिक्षा विभाग से अवमुक्त कर सचिव, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग बनाया गया।
बृजेश कुमार संत (IAS-2006): सचिव—औद्योगिक विकास (खनन), आबकारी एवं महानिदेशक-खनन के दायित्व से अवमुक्त कर सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
डॉ. आर. राजेश कुमार (IAS-2007): सचिव—औद्योगिक विकास (खनन) और महानिदेशक-खनन का नया पदभार सौंपा गया।
युगल किशोर पंत (IAS-2009): सचिव—तकनीकी शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई।
रंजना राजगुरु (IAS-2010): सचिव—आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से अवमुक्त कर सचिव, नियोजन विभाग बनाया गया।
अमित सिन्हा (IPS-1997): विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण के पदभार से अवमुक्त किया गया।
रीना जोशी (IAS-2013): अपर सचिव, श्रम विभाग का दायित्व सौंपा गया।
विनीत कुमार (IAS-2013): अपर सचिव, श्रम विभाग से अवमुक्त कर अपर सचिव—जलागम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा अपर निदेशक/PD-जलागम की जिम्मेदारी दी गई।
मनुज गोयल (IAS-2014): अपर सचिव, वित्त विभाग का दायित्व सौंपा गया।
मेहरबान सिंह बिष्ट (IAS-2016): अपर सचिव-सहकारिता विभाग और निबंधक-सहकारिता से अवमुक्त कर अपर सचिव—गृह विभाग बनाया गया।
अभिनव शाह (IAS-2019): अपर सचिव—सहकारिता विभाग तथा निबंधक-सहकारिता का नया पदभार दिया गया।
बी.एस. चलाल (PCS): बाध्यप्रतीक्षा से हटाकर निदेशक—दुग्ध विकास एवं निदेशक—महिला डेयरी बनाया गया।
इलागिरी (PCS): निदेशक—दुग्ध विकास एवं निदेशक—महिला डेयरी से अवमुक्त कर अपर आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी दी गई।
विक्रम सिंह यादव (सचिवालय सेवा): अपर सचिव—अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पदभार से अवमुक्त किया गया।
महिमा रौंकली (सचिवालय सेवा): अपर सचिव, वन विभाग का दायित्व सौंपा गया।


उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नैनीताल समेत कई जिलों के कप्तान बदले
उत्तराखंड शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सचिव शैलेश बगौली की ओर से 25 नवंबर को जारी आदेश के तहत नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी, चमोली, पौड़ी और बागेश्वर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमुख बदलावों के तहत नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मंजूनाथ टी.सी. को हटाकर सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि उनकी जगह एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, ऊधमसिंहनगर के एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है और अभिसूचना के एसपी मणिकान्त मिश्र को ऊधमसिंहनगर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है, और उनके स्थान पर सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय में तैनात सरिता डोबाल को टिहरी का नया एसएसपी बनाया गया है।

