22 November 2026

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव

0
IMG-20261122-WA0035

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति एवं शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं, फिल्मकारों को दी जा रही सुविधाओं और राज्य की फिल्म प्रोत्साहन नीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

पैनल डिस्कशन में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक तथा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री शीना ने किया।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि नीति के अंतर्गत पात्रता एवं निर्धारित शर्तों के अनुसार हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल्स के लिए अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इसके साथ ही सिंगल विंडो व्यवस्था और सरल शूटिंग अनुमति प्रक्रिया के माध्यम से फिल्मकारों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हिमालयी प्राकृतिक दृश्य, नदियां, पर्वतीय स्थल, ऐतिहासिक एवं विरासत भवन तथा समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं फिल्मकारों को शूटिंग के लिए विविध लोकेशन्स उपलब्ध कराती हैं। मसूरी, लैंडौर, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्म निर्माण की व्यापक संभावनाएं हैं। फिल्म नीति का प्रमुख आधार 3T यानी टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी है, जिसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को अवसर देने के साथ क्षेत्रीय सिनेमा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने अपनी वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रोजेक्ट को जियो हॉटस्टार ने कहानी सुनने के बाद कमीशन किया था। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां काम करने के अनुकूल वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे अधिक से अधिक फिल्मकार यहां आकर्षित हों।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने उत्तराखंड में अपनी फिल्म ‘जुगनुमा’ की शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड उनके लिए दूसरे घर जैसा है। फिल्म की शूटिंग के लिए उपयुक्त लोकेशन तलाशने के उद्देश्य से वह 17 बार उत्तराखंड आए। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग और आत्मीयता की सराहना करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ उत्तराखंड के गांवों के बच्चों को भी अभिनय का अवसर दिया गया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन

सत्र के माध्यम से उत्तराखंड की फिल्म नीति, फिल्म सब्सिडी, प्राकृतिक शूटिंग स्थलों और स्थानीय प्रतिभाओं की संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। फिल्म निर्माण गतिविधियों से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों के साथ होटल, परिवहन, आतिथ्य एवं पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावनाओं पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed